अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी आदरणीय प्रियंका गांधी के लखीमपुर जाते समय बिना किसी कारण बताएं उन्हें डिटेन कर लिया गया साथ ही साथ 48 घंटे बाद f.i.r. कर विधिवत गिरफ्तार किया गया जबकि जिनको संगीन धाराओं में एफ आई आर दर्ज किया गया है वह मीडिया में बाइक देते हुए घूम रहा है इस मुद्दे को लेकर मऊ जनपद के कांग्रेसियों ने मऊ गाजीपुर हाईवे को जाम किया जिससे आवागमन ठप होते ही पुलिस फोर्स ने उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दी
प्रेस से बात करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ जनक कुशवाहा ने कहा कि जो निर्दोष है उसको गिरफ्तार किया जा रहा है और जो दोसी है उसे छोड़ दिया जा रहा है यही उत्तर प्रदेश सरकार का कार्य शैली है छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी लखनऊ में उतरते हैं तो उनके लिए 144 धारा बताया जा रहा है परंतु ठीक उसी के समानांतर हमारे प्रधानमंत्री जी लखनऊ की सरजमी पर मीटिंग करके दिवस मनाते हैं तो उनके लिए 144 धारा नहीं है यह भारतीय जनता पार्टी डिक्टेटरशिप का प्रयोग करके लोकतंत्र की हत्या कर रही है
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामजीत पांडे ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार प्रदेश के लिए अभिशाप बन गई है केवल कागजी घोषणाओं कर व जनता को लुभाती है
पुर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कहा कि उत्तर प्रदेश का नौजवान छात्र कांग्रेस के कार्यकर्ता ईट से ईट बजाने के लिए तैयार हैं और जब तक के जुल्मी सरकार को खत्म नहीं कर देते हैं तब तक यह लड़ाई लड़ते रहेंगे 2022 में प्रियंका गांधी जी एवं अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनना सुनिश्चित हो गया है कहा कि जब तक बहन प्रियंका गांधी को रिहा नहीं होती है तब तक हम जेल भरते रहेंगे हम देखना चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश सरकार के जेल में कितनी जगह है इसमें सभी कार्यकर्ता मन बना करके जेल जा रहा है अंतिम समय तक जेल में रहने के लिए तैयार है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेसका एक एक कार्यकर्ता बहन प्रियंका गांधी और अजय कुमार लल्लू जी के साथ खड़ा है और जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं हो जाती है उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है तब तक मऊ जनपद के कार्यकर्ता आंदोलन करते रहेंगे इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अकरम प्रेमियर गौरव राय मधुसूदन त्रिपाठी विनोद कुमार बाल जी चौहान कैलाश चौहान महेंद्र सोनकर रफी अतहर अंसारी रमन पांडे वकील अहमद अंसारी संजय चौहान सर्वेश कुमार आफताब सिद्दीकी विक्की समीम इंजीनियर सनाउल्लाह सईदुल रहमान तौसीफ इलाही राजू फारुकी अब्दुल अजीम सलमान इरशाद उमाशंकर सिंह रामचंद्र राय त्रिभुवन भारती बनवारी राम सिकंदर प्रसाद विनय कुमार गौतम अब्दुल अजीम अंसारी छोटेलाल हृदय नारायण राय मुकेश राजभर स्वामी नाथ राय रत्नेश कुमार राय अश्वनी कुमार राय तौसीफ इलाही डॉक्टर बब्बन सिंह यशवंत उपाध्याय वीरेंद्र चौहान काशीनाथ मुकेश कुमार रामनारायण दुर्ग विजय राम रमाशंकर चौहान अमृत मल बब्बन अजय मिश्रा अशोक राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे

