जिलाधिकारी मऊ श्री अमित सिंह बंसल जी की अध्यक्षता में क्लीन इंडिया - सेफ इंडिया हेतु एक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में माननीय जिलाधिकारी द्वारा नामित सदस्य के रूप में मुझे भी उपस्थित रहने और सम्बोधित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जिलाधिकारी महोदय ने सिंगल यूज प्लास्टिक एवं अन्य प्लास्टिक को इकट्ठा करने और उसको निस्तारित करने की योजना पर विचार विमर्श किया। जनपद मऊ को 11000 किलो प्लास्टिक इकट्ठा और नष्ट करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर सर्व श्री केहरि सिंह अपर जिलाधिकारी, राम सिंह वर्मा मुख्य विकास अधिकारी, त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी अपर पुलिस अधीक्षक, के एम पाठक जिला युवा कल्याण अधिकारी,मुकेश सब्बरवाल जी जिला क्रीड़ा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, ओम प्रकाश नारायण मिश्रा समन्वयक नेहरू युवा केंद्र, सुमित राय चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव बालकृष्ण थरड, मृत्युंजय द्विवेदी सहित जनपद स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।


