मऊ शहर के गाज़ीपुर तिराहे पर आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर रहे हैं साथ ही प्रदेश के कार्यकर्ताओं का फूल मालाओं के साथ सम्मान भी किया गया है वही अरविंद राजभर मुख्तार अंसारी को समाजसेवी और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा को गुंडा शब्द से नवाजा है ।
वी- ओ- वही मीडिया कर्मियों से बात करते हुए अरविंद राजभर ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना के बाद पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव में हम लोग सरकार बनाने वाले हैं और जो पार्टी हम से गठबंधन करना चाहती हैं वह कर सकती है साथ ही की बीजेपी के नेता-मंत्री गुंडा हो गए हैं इन पर सरकार लगाम नहीं लगा पा रही है । वही मुख्तार अंसारी के बारे में बोलते हुए अरविंद आज मैंने कहा कि मुख्तार अंसारी एक समाजसेवी है लेकिन बीजेपी के द्वारा मुख्तार अंसारी को माफिया और अपराधी कहां जाता है हम मुख्तार अंसारी को समाजसेवी समझते हैं और मुख्तार अंसारी कोई गुंडा या माफिया नहीं है बल्कि एक अच्छे विधायक हैं और पिछले 5 बार से मऊ के विधायक होते चले आ रहे हैं वह अगर हमारी पार्टी में आ जाएंगे तो बहुत अच्छा होगा । वही लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर कहां की केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र एक गुंडा है जो अपने लड़के को बचाना चाहता है ।
बाइट - अरविंद राजभर (भासपा के राष्ट्रीय महासचिव )

