मऊ -गुलजार हुई थारू बस्ती, दवा भोजन व वस्त्र का हुआ वितरण प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ मधुलिका सिंह ने बस्ती में मनाया जन्मदिन


मऊः नगर शारदा नारायण हॉस्पिटल में प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ मधुलिका सिंह के जन्मदिन के अवसर पर मालीन थारू बस्ती में रविवार को आह्लाद व उत्साह का वातावरण छाया रहा। मुख्यधारा से दूर बस्ती में निशुल्क चिकित्सा शिविर के आयोजन के साथ भोजन व वस्त्र का वितरण किया गया। निदेशक, शारदा नारायण हॉस्पिटल, रोटरी अध्यक्ष डॉ संजय सिंह, क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट डॉ सुजीत सिंह, इंदिरा आईवीएफ द्वारा हजारों सुनी गोद में किलकारी से भरने वाली प्रसिद्ध चिकित्सक डा एकिका सिंह, डा. दिव्यांशी, रुद्रांश ने भाव के साथ प्रत्येक लोगों को भोजन कराया। डा. मधुलिका सिंह द्वारा केक काटने के बाद बस्ती की महिलाओं द्वारा माल्यार्पण किया गया। तदुपरांत बच्चों के साथ महिलाओं और बुजुर्गों ने भी भोजन किया। इस बीच दो दर्जन बच्चों को वस्त्र वितरित किया गया। सुबह से लेकर दोपहर तक हुए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 72 लोगों को ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच के साथ निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। डॉ संजय सिंह ने कहा कि थारू बस्ती से लगभग एक दशक से परिवार जैसा जुड़ा है। किसी भी त्योहार या मांगलिक आयोजन के पल में थारू बस्ती सबसे प्राथमिकता पर रहती है। यहां होना अपने घर के में होने जैसा है। इसके सर्वांगीण विकास होने तक यहाँ निरंतर कार्य किया जाता रहेगा। करतल हर्ष ध्वनि के साथ बस्ती ने डॉ मधुलिका सिंह को उनके जन्मदिन की बधाई दिया। इस दौरान कोशिश प्रमुख पुरुषार्थ सिंह, भाजपा नेता एडवोकेट अश्विनी कुमार सिंह, आलोक सिंह, नीलम, मदन, श्रवण, मनोज, शैलेंद्र, सुमन आदि व्यवस्था में लगे रहे