भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के निर्देशानुसार जिला पंचायत चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध वर्तमान या पूर्व के पदाधिकारी अथवा सदस्य या कार्यकर्ता जो स्वयं चुनाव लड़ रहे हैं या अपने परिवार के व्यक्ति को पार्टी प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लडा रहे है उन्हे पार्टी के सभी दाईत्वों से मुक्त किया जाता है एवं उनकी सदस्यता समाप्त करते हुए छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है। इसके अलावा भी जो पार्टी के कार्यकर्ता या पदाधिकारी अपने को गलत तरीके से पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बताकर पार्टी का झंडा तथा बैनर अवैध ढंग से इस्तेमाल करते हुए पाए जाएंगे पर उचित कानूनी कार्यवाही भी कराई जाएगी।
निम्न कार्यकर्ताओं के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई।
वार्ड नम्बर एक दुबारी से रामप्रवेश यादव सदस्य,वार्ड नम्बर दो धर्मपुर विशुनपुर से कन्हैया पर्वत पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा,वार्ड नम्बर चार मर्यादपुर से रामविलास गुप्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा,वार्ड नम्बर आठ बेलौझा से हरिकेश राजभर मंडल मंत्री भाजपा,वार्ड नम्बर नौ रतनपुरा से अनिल यादव पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा,वार्ड नम्बर सोलह दरगाह से प्रशांत गुप्ता जिला मंत्री भाजपा,वार्ड नंबर सत्रह रसूलपुर से सुरजनाथ शास्त्री पूर्व संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, वार्ड नम्बर उन्नीस सियरही बर्जला से मनोज यादव मंडल उपाध्यक्ष भाजपा, वार्ड नम्बर इक्कीस अमिला से अखिलेश कुशवाहा जिला मंत्री किसान मोर्चा, वार्ड नम्बर तेईस नदवा सराय से दिनेश चौहान मंडल उपाध्यक्ष भाजपा, वार्ड नम्बर चौबीस मढ़ा पट्टी से मंगल सोनकर पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य,वार्ड नम्बर तैतीस रैकवारेडीह से रामकृष्ण सिंह गोलू सेक्टर प्रभारी तथा राधेश्याम मौर्य जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा के विरुद्ध पार्टी द्वारा अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई।
उक्त सूचना भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने दी।