मऊ --निजी अस्पताल में फायरिंग व तोड़-फोड़ कर रंगदारी मांगने मामले में 02 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सुशील घुले के निर्देशन में सायं काल निजी अस्पताल में फायरिंग व तोडफोड कर रंगदारी मांगनें मामलें में पंजीकृत मु0अ0सं0 140/21 धारा 147,148,149,307,386,504,427,506 भादवि0, 07 सीएलए एक्ट व धारा 3 चि0प0 अधिनियम में वांछित अभियुक्तगण अकिंत सिंह उर्फ अर्जुन सिंह पुत्र वृजेश सिंह निवासी मेरू का पुरा तड़वा थाना तरवा जनपद आजमगढ हाल पता चर्च कम्पाउंड सहादतपुरा थाना कोतवाली, विजय पाल पुत्र गडेश पाल निवासी चन्द्रा पब्लिक स्कूल के पास चकमेहदी थाना सरायलखंसी जनपद मऊ को गिरफ्तार किया गया। आपको बता दे कि दिनांक 19.04.2021 को सांय काल कुछ व्यक्तियों द्वारा पुरानी तहसील स्थित एक निजी अस्पताल में तोड़फोड कर रंगदारी मांगने की कोशिश की गयी थी जिसके सम्बन्ध में 02 नामजद व अन्य अज्ञात के विरूद्ध थाना कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही थी।