फिरोजाबाद -- हरिओम यादव सपा को (तीन बार के विधायक) सपा ने छह साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित



फिरोजाबाद। भले ही विधानसभा चुनाव अभी दूर हों लेकिन पार्टियों ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऐसे में पार्टी से बगावत करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। सपा से खुलेआम बगावत करने वाले तीन बार के विधायक व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के समधी को ही भाजपा के करीबी होने का आरोप लगाते हुए छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया। आपको बता दे कि शिकोहाबाद निवासी हरिओम यादव समाजवादी पार्टी में लगातार तीन बार विधायक चुने गए हैं। 2012, 2017 में उन्होंने लगातार दो बार जीत दर्ज की थी। वर्ष 2017 के चुनाव से पहले ही उन्होंने सपा के खिलाफ बिगुल फूंक दिया था। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के खिलाफ खुलकर सामने आ गए थे। उसके बाद वह प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव के साथ चले गए। हाल ही में शिवपाल सिंह यादव ने उन्हें अपनी पार्टी से 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया था।