मोहम्मदाबाद गोहना --धोखाधड़ी कर एटीएम का क्लोन बनाकर पैसे निकाल लेने वाला एक शातिर अपराधी गिरफ्तार

धोखाधड़ी कर एटीएम का क्लोन बनाकर पैसे निकाल लेने वाला एक शातिर अपराधी गिरफ्तार, कब्जे से क्लोन एटीएम कार्ड, दो अदद मोबाइल, अवैध तमंचा व कारतूस, एक बिना नम्बर की अपाचे मोटरसाइकिल तथा  धोखाधड़ी कर निकाले गये 3500 रूपया बरामद  
पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सुशील घुले के निर्देशन मे अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान रामनगर तिराहे के पास से धोखाधड़ी कर एटीएम का क्लोन बनाकर पैसे निकाल लेने वाला एक शातिर अपराधी जयेन्द्र उर्फ जयहिन्द उर्फ मोनू पुत्र इन्द्रजीत यादव निवासी खुरहट थाना रानीपुर जनपद मऊ के कब्जे से 02 अदद एटीएम कार्ड, एक क्लोन एटीएम कार्ड, 3500 रूपया, एक अदद तमंचा मय दो अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, एक अपाचे मोटरसाइकिल बिना नम्बर बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
उक्त गिरफ्तार अभियुक्त के जब कड़ाई से पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि हम लोग स्वैप मशीन से किसी का एटीएम रीड कर लेते है एमएसआर-एक्स 6 डिवाइस से तथा लैपटाप के प्रयोग से इसका री-राइटेबल क्लोन तैयार कर लेते है। जब स्वैप मशीन के बारे में पूछा गया तो उक्त द्वारा बताया गया कि मेरा साथी राकेश यादव पुत्र संतोष यादव निवासी सम्भरूवा थाना हलधरपुर जनपद मऊ है उसी के पास स्वैप मशीन व लैपटाप रहता है। उक्त वयक्ति के द्वारा बताया गया कि हम लोगों के द्वारा बलिया, देवरिया, गोरखपुर, आजमगढ, बनारस, जौनपुर, प्रयागराज तक घूम फिर कर ऐसे अपराध कारित किये जाते है।
जब और कड़ाई से पूछताछ किया गया तो बताया कि मै और राकेश यादव मिलकर दिनांक 08.11.2020 को मु0बाद के एटीएम से, दिनांक 28.11.2020 को करहा के एटीएम से, दिनांक 22.01.2021 को युनियन बैक मु0बाद से पैसा निकाला गया है जिसमें से मेरे पास अभी 3500 रूपये बचे है इस सम्बन्ध में थाना मुहम्दाबाद पर वादी रामप्रवेश निवासी कुतुबपुर की तहरीर पर मु0अ0सं0 38/21 धारा 420 भादवि0 व 67 आइटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। इसके आलावा भी हमलोगों द्वारा कई जगहो पर धोखाधड़ी कर पैसे निकाले गये है। 
उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 39/21 धारा 41,411413,419,420,467,468,471 भादवि0 व मु0अ0सं0 40/21 धारा 3/25 आयुद्य अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।