यूथ कांग्रेस मऊ द्वारा जिले में चलाए जा रहे "एक मुट्ठी मिट्टी शहीदों के नाम" अभियान के अंतिम दिन आज जिलाधिकारी को महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन के माध्यम से यूथ कांग्रेस ने प्रत्येक ब्लॉक से इकट्ठी मिट्टी के श्रद्धांजलि कलश को मनी सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए राष्ट्रपति महोदय से यह मांग की कि वह अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए सरकार को निर्देशित करें कि वह इन काले कृषि कानूनों को वापस ले, आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिजनों को मुआवजा दे तथा दिल्ली में शहीद किसानों की स्मृति में एक शहीद स्मारक का निर्माण करवाएं।
यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव कुमार राय ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द काले कृषि कानूनों को वापस लेते हुए इन मांगों पर विचार करना चाहिए, यदि सरकार इन मांगों को नहीं मानती है तो यूथ कांग्रेस किसानों के सम्मान में सड़क पर आने से भी गुरेज नहीं करेगी।
इस मौके पर संजय यादव उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता खालिद अंसारी, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव आफताब आलम, आयुष श्रीवास्तव, दीपक सिंह,अश्वनी सिंह, रजनीश श्रीवास्तव, रोशन विश्वकर्मा, अंकित पटेल, अविनाश पांडे आदि यूथ कांग्रेस के साथी उपस्थित रहे।


