घोसी --गणतंत्र दिवस पर आशा फाउंडेशन द्वारा "आशा मेगा पेड़ बैंक" का उप जिलाधिकारी घोसी द्वारा किया गया शुभ उद्घाटन



गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आशा फाउंडेशन के द्वारा स्वच्छ माहवारी प्रबंधन के उद्देश्य से क्षेत्र के हजारों महिलाओं के हितार्थ "आशा मेगा पैड बैंक" का शुभ उद्घाटन जिलाधिकारी/उपजिलाधिकारी के द्वारा हाजीपुर -मऊ मे किया गया।इस अवसर पर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत सिंह एवं आशा मेगा पैड बैंक संचालक कैप्टन रामविजय पांडेय ने मुख्य अतिथियों का भव्य स्वागत माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं को उच्चतम गुणवत्तायुक्त नाइस सेनटीरी जागरूकता पैक निशुल्क दिया गया
आजादी के 70 साल मे पहली बार स्वच्छ माहवारी प्रबंधन के उद्देश्य से आशा फाउंडेशन के द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम इस क्षेत्र के लिए मील का पत्थर के साथ साथ, वरदान भी सिद्ध होगा। भयंकर ठंड एवं शीतलहरी के बावजूद आयोजकों एवं महिलाओं/बालिकाओं ने अपने मुख्य अतिथि के आगमन का अत्यन्त धैर्य एवं अनुशासन पूर्वक इंतजार किया।
कार्यक्रम मे उपजिलाधिकारी महोदय के सारगर्भित उदृबोधन ने उपस्थिति जनों को भावविभोर कर दिया....
इस अवसर पर सर्वश्री राजा सिंह, रामविजय पांडेय, ग्राम प्रधान,रजत सिंह,सुधा सिंह डख०एस डी गौतम, विनय श्रीवास्तव,पवन यादव ,राजेश श्रीवास्तव, ऋचा अनिषेध,गीता सिंह, शोभा श्रीवास्तव,जैन कुमार,मनीषा, आरती ,पूनम,पारुल सिंह, शोभा, मीरा साहनी,शारदा देवी, निर्मला देवी,रुचि त्रिपाठी,सर्वेश पान्डेय, मुख्य रुप से उपस्थित रहीं
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सुरक्षित माहवारी प्रबंधन पर बुद्धजीवियों द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के मध्य खुलकर चर्चा रही, और इसका प्रमुख श्रेय संस्था के मुख्य कार्यकारी एवं वरिष्ठ समाजसेवी राजा सिंह को रहा,