भारतीय लोकतंत्र का मूल आधार है मतदान --डॉ. रामविलास भारती

घोसी-मऊ। घोसी अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली द्वारा कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए शोसल/फिजिकल डिस्टेंसिंग के आधार पर प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. रामविलास भारती के नेतृत्व एवं अध्यक्षता में अभिभावकों, शिक्षक संकुल, शिक्षकों एवं गाँव के नागरिकों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मतदान दिवस पर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली को गांव की सोनम व मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी रमेश सिंह, स्वंय डॉ.रामविलास भारती व ग्राम प्रधान पति नफीस अहमद द्वारा हरी झण्डी दिखाई गई। खण्ड शिक्षा अधिकारी रमेश सिंह द्वारा सभी को मतदाता शपथ दिलायी गयी। रमेश सिंह ने इस मौके पर कहा कि राष्ट्र एवं लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता का मतदान करना अनिवार्य होना चाहिए।इस अवसर पर नेतृत्वकर्ता डॉ. रामविलास भारती ने कहा कि मतदान करना लोकतंत्र का मूल आधार है। क्योंकि 18 वर्ष से ऊपर हर भारतीय को मतदान करने का अधिकार है। जो कल के बेहतर भविष्य एवं भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करता है। वास्तव में समता, स्वतंत्रता व बन्धुत्व पर आधारित ही सर्वोच्च लोकतंत्र का रूप है। हम मतदान करके राजनीतिक लोकतंत्र के साथ ही साथ सामाजिक एवं आर्थिक लोकतंत्र को और बेहतर मजबूती प्रदान कर सकते हैं इसलिए सारे काम छोड़ कर सबसे पहले हमें मतदान करना होगा तभी लोकतंत्र को और अधिक मजबूत कर सकते हैं। 
     इस अवसर पर दयाशंकर यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नफीस अहमद शिक्षक संकुल अमीरुद्दीन अंसारी, दिनेश यादव, प्रेमशीला, सुनिल कुमार, विद्यालय प्रबन्ध समिति की अध्यक्ष बदामी देवी, कमलेश राय, वशीर अहमद, राजन बरनवाल, ललित राहुल, मेहन्दी रजा, बृजेश सागर, सुनीता, अंजू, अनूप सिंह आदि उपस्थित रहे।