राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी ने मतदान जागरूकता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि मतदान करना हमारा मौलिक अधिकार है। आप सभी को धर्म से ऊपर उठकर अच्छे लोगों का चुनाव करना चाहिए ताकि वह समाज की तरक्की कर सकें। इस अवसर सर ऋषिकेश पांडेय, मनोज कुमार सिंह, भीष्म यादव, बृजेश कुमार राय, मुनेंद्र सिंह, शैलेंद्र यादव, राम सागर वर्मा ,महेंद्र प्रताप सिंह , कंचन लता पांडे सहित सभी शिक्षक व कर्मचारी व हजारों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

