ग्लोबल टेक्निकल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी आईटीआई के प्रांगण में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम के साथ 72वा गणतंत्र दिवस मनाया गया, ध्वजारोहण के बाद मुख्य अतिथि शशि प्रताप सिंह प्रतिनिधि (एमएलसी)द्वारा इंस्टीट्यूट की मेद्धावी छात्रों को पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रबंधक आकाश सिंह ने किया। आईटीआई प्रबंधक आकाश सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व है। जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन सन 1950 को भारत सरकार अधिनियम एक्ट 1935 को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। एक स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए संविधान को 26 जनवरी 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया। और 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था। अंत में प्रधानाचार्य आकाश सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया। इस मौके में छात्रों के अलावा अनूप सिंह, ऋचा सिंह, सचिन शर्मा, दिवाकर मिश्रा, श्रवण कुमार, उमा प्रकाश, रेनू यादव, अजय कुमार, आदि लोग उपस्थित रहे।
HomeUnlabelled
मऊ --ग्लोबल टेक्निकल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईटीआई)में धूमधाम से मनाया गया 72वा गणतंत्र दिवस।

