गणतंत्र दिवस पर प्राथमिक विद्यालय कईया के बच्चों ने बाजी मारी,दारा सिंह चौहान मंत्री ने बच्चों को पुरस्कार से किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय दारा सिंह चौहान की उपस्थिति में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने पुलिस लाइन में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। प्राथमिक विद्यालय कइयाँ , रतनपुरा को प्रथम स्थान तो पतंजलि युवा भारत को दूसरा व कोपागंज ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय देई थान को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विजेता टीमों के साथ कल्पनाथ राय इंटरनेशनल स्कूल, लिटिल फ्लावर चिल्ड्रन स्कूल, पब्लिक महिला इंटर कॉलेज बरामदपुर को मंत्री दारा सिंह चौहान ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित कर उनके बच्चों का हौसला अफजाई किया। प्राथमिक विद्यालय कइयाँ के टीम प्रभारी अंजनी कुमार सिंह, उनके सहयोगी शिक्षकों राजेश कुमार, जयप्रकाश सिंह ,नन्दिनी, अंजलि वर्मा, लालसा, सरिता सिंह व विजेता टीम के बच्चों को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विधायक घोसी विजय राजभर , क्षेत्रीय मंत्री भाजपा सुनील कुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष भाजपा प्रवीण कुमार गुप्ता, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम ,खंड शिक्षा अधिकारी रतनपुरा आर पी राम, सतीश सिंह, कृष्णानंद राय, अनिल कुमार गुप्त, ज्ञान चंद कनौजिया, धनंजय शर्मा, प्रदीप जायसवाल ,शाहनवाज खान, पवन कुमार सिंह ,पारस चौहान, विनोद सिंह आदि ने बधाई दिया।