मऊ-- नकली घड़ी बनाने की दुकान का भंडाफोड, 567 नकली ब्राण्डेड कंपनी की घडिया व घड़ी बनाने के अन्य समान बरामद किये गए

कोतवाली मऊ पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान गौरव तिवारी पुत्र श्यामनारायण तिवारी निवासी प्लाट नं0 6 सेक्टर 19बी, नई दिल्ली(विलिजेंस अधिकारी टाइटन कंपनी) तथा सहयोगी महेन्द्र डिमरी पुत्र स्व0 कली राम डिमरी निवासी सत्या हाइट सेक्टर, 19बी द्वारका नई दिल्ली के सहयोग से छापेमारी कर बाम्बे ट्रेडर र्फस्ट फ्लोर रौजा मैदान थाना कोतवाली जनपद मऊ दुकान से नकली फास्ट्रैक घड़ियाँ कुल 526 पीस, नकली टाईटन घड़ियाँ कुल 41 पीस, नकली फास्ट्रैक डाईल कुल 376 पीस, नकली फास्ट्रैक डाईल बैक कवर कुल 455 पीस, नकली फास्ट्रैक ग्लास कुल 58 पीस, नकली फास्ट्रैक डाईल केस कुल 40 पीस, नकली फास्ट्रैक डाईल केस चैन के साथ कुल 417 पीस बरामद किया गया। इस सम्बन्ध मे थाना कोतवाली पर दुकान के मालिक इजरारूल हक पुत्र बदरूल हक निवासाी पठानटोला थाना कोतवाली जनपद मऊ के विरूद्ध मु0अ0सं0 54/20 धारा 63/65 कापीराइट एक्ट, 103/104 ट्रेड मार्क अधिनियम, 420,481,482 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया। वही प्रभारी निरीक्षक राम सिंह कोतवाली मऊ, मनोज कुमार सिंह, शिवसागर यादव, दीलिप यादव, सतीश कुमार ने छापा मारकर बरामद किया