मऊ जनपद के मूल निवासी जाने-माने रेटिनल सर्जन कर्नल डॉक्टर संजय कुमार मिश्रा को 26 जनवरी 2021 की पूर्व संध्या पर भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सेना मेडल (विशिष्ट) से सम्मानित किया गया।
डॉक्टर संजय मिश्रा सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं के इतिहास में सबसे ज्यादा पदकों से सम्मानित होने वाले डॉक्टर हैं। यह उनका चौथा राष्ट्रपति पुरस्कार है।
कर्नल डॉ0 संजय कुमार मिश्रा को इससे पहले सेना पदक तथा दूसरी बार विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है। यह वर्तमान में प्रतिष्ठित सेना अस्पताल आर एंड आर दिल्ली के नेत्र विभाग के प्रमुख हैं।
कर्नल डॉक्टर संजय कुमार मिश्रा ए एफ एम सी पुणे के भूतपूर्व छात्र रहे हैं और एम्स नई दिल्ली से विट्रियो रेटिनल सर्जरी में अपनी सुपर स्पेसिलिटी पूरी कर चुके हैं। डॉक्टर संजय मिश्रा उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद से बड़राव ब्लाक के अन्तर्गत विश्वनाथपुर गांव के मूल निवासी हैं, इन्होंने प्रयागराज यूपी से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की।
डॉक्टर कर्नल संजय मिश्रा ने मध्य कमान अस्पताल लखनऊ में अपने कार्यकाल के दौरान 2018 में आर्ट रेटिनल सेंटर की स्थापना की तथा विभिन्न राज्यों के रोगियों के नेत्र का सफल इलाज किया, उन्होंने मध्य कमान अस्पताल लखनऊ में अपने कार्यकाल के दौरान सफलतापूर्वक कई जटिल सर्जरी पूरी की है।

