मऊ --कुष्ठ रोग नहीं है लाइलाज, हाथ मिलाएं-कुष्ठ मिटायें ,कुष्ठ के विरुद्ध - आखिरी युद्ध ,13 फरवरी तक चलेगा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान

मऊ, 30 जनवरी 2021-
कुष्ठ रोगियों के सेवाभाव एवं लोगों को कुष्ठ रोग से छुटकारा दिलाने के लिए संकल्प लिया गया शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (30 जनवरी) के अवसर पर कुष्ठ रोग दिवस मनाया गया। इसके साथ ही जिले में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान शुरू किया गया। 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश चन्द्र सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित किए । उन्होने कहा कि महात्मा गाँधी ने कुष्ठ रोगियों के प्रति नि:स्वार्थ मदद की थी। प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी को कुष्ठ रोग दिवस के रूप में मनाया जाता है| स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 30 जनवरी से 13 फ़रवरी तक चलाया जायेगा। डॉ सिंह ने कहा कि कुष्ठ रोगियों को स्पर्श करने से कुष्ठ रोग नहीं होता है। कुष्ठ रोगियों से भेदभाव नहीं करना चाहिए तथा उनके साथ सामान्य नागरिकों की तरह व्यवहार करना चाहिए। 
इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कुष्ठ रोगियों के प्रति निस्वार्थ सेवा के लिए जिलाधिकारी मऊ की घोषणा/शपथ ली । इसके माध्यम से बताया गया कि जनपद के सभी जिम्मेदार नागरिक है और प्रशासन या घोषणा करता है कि अपने जिले को कुष्ठ से मुक्त बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। सभी कुष्ठ रोगियों को जितनी जल्दी हो खोजने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। प्रभावित लोगों से भेदभाव नहीं करेंगे और किसी दूसरे व्यक्ति को कुष्ठ रोग प्रभावी कार्रवाई के साथ भेदभाव नहीं होने देंगे। शपथ पढ़कर कुष्ठ जागरूकता अभियान संबंधी जानकारी दी गई। 
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ एचएस राय ने बताया कि अभियान में प्रचार-प्रसार के माध्यम से जनमानस को यह बताया जायेगा कि कुष्ठ रोग लाइलाज नहीं है और कुष्ठ रोग का पूर्णतः उपचार सम्भव है। वहीं कुष्ठ रोग के इलाज में देरी से विकलांगता हो सकती है। उन्होंने बताया कि अगले 13 फरवरी तक जिले से ग्राम स्तर तक समुदाय के लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान उन्हें बताया जाएगा कि कुष्ठ रोग से डरे नहीं, कुष्ठ रोगियों के साथ सामान्य रोगियों की तरह व्यव्हार करें। कुष्ठ रोगी के साथ उठना, बैठना, खाना-पीना एवं सहज व्यव्हार करें।
जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ कृष्णा यादव ने बताया कि वर्ष 2019-20 सत्र में 114 और इस वर्ष अबतक 39 कुष्ठ रोगियों की पहचान की गई। उनका इलाज़ जिला अस्पताल व सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के माध्यमों से निःशुल्क किया जा रहा है।
  इस मौके पर शिव कुमार सिंह, धनंजय दूबे, सुरजन प्रसाद समेत कुष्ठ विभाग के सभी सुपरवाईजर उपस्थित रहे।