रानीपुर- बाबू उमराव सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई

रानीपुर -- दूसरे गांधी के नाम से विख्यात घोसी लोकसभा के दूसरे सांसद बाबू उमराव सिंह की पुण्यतिथि जनता पीजी कॉलेज रानीपुर के प्रांगण में भव्य रुप से मनाई गई। कालेज परिसर में उनकी स्मृति में वृक्षारोपण और उनके मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 
    इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाईकोर्ट बार कौंसिल के अध्यक्ष अमरेन्द्र नाथ सिंह ने कहा कि बाबू उमराव सिंह जनपद के इस पिछड़े इलाके में शिक्षण संस्थाएं खोलकर और सड़कें बनवाकर विकास के अनेक कार्य किए।
        विशिष्ठ अतिथि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दर्जनों शिक्षण संस्थाओं के संरक्षक सुरेश बहादुर सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबूराव सिंह त्याग की प्रतिमूर्ति थे एवं सादगी के प्रतीक थे उन्होंने पूरा जीवन जनहित और परोपकार में व्यतीत किया बाबू उमराव सिंह का परोपकारी जीवन समाज के लिए प्रेरणादाई रहेगा ।
 विधायक श्रीराम सोनकर ने कहा कि बाबू उमराव सिंह ने इस पिछड़े इलाके में शिक्षा की ज्योति जलाई थी वे विकास के प्रबल पक्षधर थे तथा किसानों के सच्चे हितैषी थे।
      श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता पूर्व प्रबन्धक श्रीप्रकाश सिंह एवं संचालन डा. बीडी सिंह ने किया।
     कार्यक्रम के अंत में जनता पीजी कॉलेज रानीपुर के प्रबंधक धनंजय कुमार सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया और उनके प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि मेरे बाबा बाबू उमराव सिंह अपने कर्म कौशल से शोषित एवं असहाय मानवता की सेवा के पक्षधर थे।
 इस अवसर पर मा. शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामजन्म सिंह, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान,कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह,प्राचार्य शेषनाथ मधुकर, उमाशंकर सिंह,हरिहर सिंह,राना खातून,सुशील चौधरी,अशोक सिंह सिंहेल,विजयभान तिवारी, सुनील उपाध्याय, ब्रहमानन्द पाण्डेय,शैलेन्द्र सिंह पिण्टू,राम अधार निराला,स्वामीनाथ राय,देवप्रकाश राय, प्रभुनाथ सिंह, पी.एन सिंह,बनवारी राम, सुरेश पासी, प्रदीप सिंह, रमाशंकर चौहान, जसवंत उपाध्याय, अजय गुप्ता, मुस्तकीम सहित सैकड़ों लोग क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।