मऊ --समान कार्य के लिए समान वेतन आवश्यक --ध्रुव कुमार त्रिपाठी शिक्षक विधायक का जनपद में जोरदार स्वागत

 मऊ ।गोरखपुर फैजाबाद क्षेत्र के लगातार तीसरी बार नव निर्वाचित होने पर शिक्षक विधायक ध्रुव त्रिपाठी ने वित्तविहीन विद्यालय के शिक्षकों के लिए के लिए कहा कि समान कार्य के लिए समान वेतन आवश्यक है। वे गुरुवार को डीएवी इंटर कालेज में आयोजित प्रेस वार्ता में बोल रहे थे
 उन्होंने कहा कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का प्रवेश करना दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है इससे शिक्षा और महंगी हो जाएगी। 
 विधायक ने बताया कि वैश्विक महामारी के चलते छात्रों का बहुत नुकसान हुआ है। वर्तमान में शिक्षक गाइडलाइन का पालन करते हुए छात्रों को शिक्षा दे रहे हैं। 
 इससे पहले विद्यालय पहुंचने पर, प्रधानाचार्य देवभास्कर तिवारी, ऋषिकेश पांडेय, अरविंद त्रिपाठी, मुनेंद्र सिंह, भीष्म यादव, प्रसून लता सिंह, शरद पांडेय, कंचन लता पांडे,अनिलकुमार विमल सुमित राय बृजेश कुमार राय अमित शर्मा, मनोज सिंह, अरविंदकुमार विवेक कुमार शुक्ल राम अवध, देवानंद, संजय उपाध्याय आदि दर्जनों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेंद्र मिश्रा ने किया।