मऊ - धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम का हुवा आयोजन

 वर्ष भर विश्व हिंदू परिषद अपने कार्यक्रम को सकुशल करने के लिए धन इकट्ठा करने के उद्देश्य से धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम का आयोजन करता है । इसी क्रम में नगर क्षेत्र के राम स्वरूप भारती इंटर कालेज में विश्व हिंदू परिषद ने धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम कक आयोजन कियक गया । जिसमें विश्व हिंदू परिषद के प्रांत पदाधिकारी भी मौजूद रहे ।

 धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुवे विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष भानु प्रकाश पांडेय ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद अपने वर्ष भर के किसी भी कार्यक्रम के लिए सहयोग नहीं मांगता है । वर्ष भर के संचालित कार्यक्रमों को चलाने के लिए एक बार धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम के तहत धन इकट्ठा कर लेता है जिससे इकट्ठा किये गए धन से अपने वर्ष भर के कार्यक्रमों को संचालित करता है । जिससे विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा , लव जिहाद से हिंदुओं को बचाने , धर्मांतरण से जुड़े कार्यक्रम को संचालित करने , एकल विद्यालयों में गरीब बच्चों को शिक्षित , या स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से निर्धनों का उपचार करना सब इन्ही संग्रह के पैसों द्वारा किया जाता है । आज हम लोगों ने समाज के प्रतिष्ठित लोगों द्वारा सभी का समर्पण कराया गया है ।