उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के रोडवेज़ स्थित पंडित अलगू राय शास्त्री की प्रतिमा के पास काकोरी कांड में शहीद हुवे वीर शहीदों की याद में एवं किसान बिल को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हुई किसानों की मौत को लेकर वामपंथी दल एवं संगठन के लोगों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें शाहिद हुवे वीर सपूतों एवं किसानों की मृत्य पर दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति की कामना की गई ।
इस दौरान कम्यूनिस्ट पार्टी माले के जिला सचिव बसंत कुमार का कहना था कि काकोरी कांड में शाहिद हुवे वीर सपूतों एवं दिल्ली में किसान बिल का विरोध करने के दौरान मृत हुवे किसानों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहें है और आज श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गए किसान बिल को तुरंत वापस लेने की मांग की । किसान बिल केवल किसानों को पूंजीपतियों के गुलाम बनाने के लिए लाया गया है । इसमें किसानों का कोई हित नहीं है । 23 दिनों की पांच बार की वार्ता में नतीजा कुछ नहीं निकला केवल और केवल नरेंद्र मोदी अपनी बात मनवाना चाहते हैं इसी लिए किसान बिल को लेकर कोई हल नहीं निकल रहा है । वक्ताओं ने कहा कि किसान विरोधी बिल को किसी भी हाल में लागू नहीं होने दिया जाएगा ।

