महिलाए नहीं है अबला , विद्यार्थी परिषद ने मिशन साहसी कार्यक्रम के अंतर्गत बलिकाओं की शिखाएं आत्म रक्षा के गुण
उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के नगर क्षेत्र के जीवन राम छात्रावास के मैदान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मिशन साहसी कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्म रक्षा के गुण शिखाएं गए । विद्यार्थी परिषद की छात्राओं को कराटे की अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं ट्रेनर सुनैना साहनी ने किसी विषम परिस्थिति में अगर कोई भी व्यक्ति उनके ऊपर हमला करता है तो कैसे अपनी रक्षा करते हुवे उस हमलाकारी पर प्रहार करना है इसका प्रशिक्षण दिया । इस दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में डी सी एस के पी जी कालेज के प्राचार्य डॉ ए के मिश्र एवं दिव्य प्रेम सेवा समिति के संस्थापक आचार्य वैराग्य वर्धन दूबे ने मा सरस्वती के चित्र पर फूल माला अर्पित कर शुरु किया ।
तत्पश्चात कराटे में ब्लैक बेल्ट एवं कराटे की अन्तराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी व ट्रेनर सुनैना साहनी ने कार्यक्रम में आई बच्चियों को किसी भी समय उनके ऊपर हुवे हमले के दौरान कैसे आत्म रक्षा करनी है इसके गुर शिखाएं । सुनैना साहनी ने महिलाओं के ऊपर हमले से बचते हुवे कैसे उनके ऊपर हमला करने वाले को धराशाही करना है इसकी जानकारी भी दी । सुनैना साहनी ने बालिकाओं को किसी भी परिस्थिति में बिना धैर्य खोए मनचलों को सबक शिखाने के प्रति जागरूक किया ।
इस दौरान डी सी एस के पी जी कालेज के प्राचार्य डॉ ए के मिश्र ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आज छात्राओं को स्वावलंबी बनाने के लिए मिशन साहसी के तहत आज उन्हें आत्म सुरक्षा के गुण शिखाया जा रहा है । महिलाओं और व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए समय समय पर सरकारों द्वारा कार्यक्रम चलाए जाते रहें हैं । लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि बालिकाएं शिक्षित और स्वाववलम्बी हो जाएंगी तो उनके अंदर खुद सुरक्षा की भावना उत्पन्न हो जाएगी । तो ऐसे में आज के समय मे अगर बच्चियों को जितना ज्यादे से ज्यादा शिक्षित किया जाएगा तभी महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो पाएगी ।

