कोपागंज मऊ -- भाजपा के वरिष्ठ नेता, कोपागंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य मनोज कुमार राय जो हमेशा दूसरों के मदद को तैयार रहते है । मऊ जाते समय मऊ -कोपागंज मुख्य मार्ग पर गाजीपुर की निवासी एक युवती मोटरसाईकल से गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गई बेहोश हो गयी थी उसके साथ पड़ा युवक तड़पडा रहा था।तभी संयोगवश मनोज राय (पूर्व प्रमुख जी) उधर से गुजर रहें थे ,उन्होने तुरन्त अपनी गाङी रोककर दुर्घटना के शिकार उक्त युवती को देखा और बिना देर किए अपनी गाङी से ही घायल युवती को अस्पताल पहुंचवाया एवं उसके इलाज की समुचित व्यवस्था भी की।मनोज राय के इस अनुकर्णीय कार्यों के लोग कायल हैं, जिसने भी उनके इस कार्य को देखा या सुना सभी तहे दिल से मनोज राय की प्रशंसा कर रहे हैं।घायल युवती का परिवार मनोज राय का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमारे लिए तो मनोज जी भगवान बन कर आए।मनोज राय के इस मानवीय कार्यों की जनपद में लोग भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहे हैं।पूर्वी संसार परिवार भी घायल युवती का मदद करने के लिए मनोज राय को साधुवाद देता है।

