मऊ -- भाजपा का सदर विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

मऊ-भारतीय जनता पार्टी द्वारा मऊ सदर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई।
        बैठक की शुरुआत पार्टी के संस्थापक सदस्य डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र पर मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह उपाध्यक्ष पूर्वांचल विकास बोर्ड द्वारा दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि के बाद राष्ट्रगीत वन्दे मातरम से किया गया।
   मुख्य अतिथि तथा सदर विधान सभा के प्रभारी नरेंद्र सिंह ने कहा कि यह हम सब की जिम्मेदारी है कि हम सब मऊ विधानसभा की जनता का विश्वास जीतते हुए यहां भी भाजपा का परचम फहराएं। समस्त सेक्टर व बूथ अध्यक्ष धरातल पर सरकार की योजनाओं को पहुंचाएं,साथ ही अपने क्षेत्र की जनता के सुख दुख में सम्मिलित हो तथा विरोधियों द्वारा फैलाई जा रही भ्रांति को दूर करें। हमारी संगठन में क्रिया शीलता ही संगठन को मजबूत करेगी।
 जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का मूल मंत्र संगठन गढ़े चलो है,हमारे कार्यकर्ता इसी राह पर चलते हुए संगठन को मजबूत बना रहे है। हमारा उद्देश्य सत्ता कि प्राप्ति नहीं बल्कि राष्ट्रवादी भावना से देश और देश वासियों की सेवा करना है। भाजपा में ही बूथ का कार्यकर्ता आगे चलकर देश का प्रधानमंत्री तथा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनता है। 
 पार्टी की आगामी योजना में भाजपा पराजित सीटों को अपने खाते में डालते हुए उसे भाजपा मय करेगी उसी क्रम में मऊ सदर विधान सभा के प्रभारी के रूप में मुख्य अतिथि को प्रभारी बनाया गया है। हम सब को पूर्ण विश्वास है कि प्रभारी महोदय के नेतृत्व में सदर विधान सभा जीतेंगे। अंत में पूर्व जिलाध्यक्ष अमरनाथ दुबे के स्वर्गवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा दो मिनट का मौन रखा।
   बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने तथा संचालन महामंत्री राधेश्याम सिंह ने किया।
  इस अवसर पर विधायक विजय राजभर,शकुन्तला चौहान,अरविंद सिंह,दुर्गविजय राय, गनेश सिंह,आनंद प्रताप सिंह,राकेश मिश्रा,संजय पाण्डेय,संगीता द्विवेदी,कृष्ण कान्त राय,सुनील यादव, रामप्रवेश राजभर, राघवेन्द्र शर्मा,मनीष मद्धेशिया,राहुल उपाध्याय,दुर्गेश वर्मा,अरुण कुमार,शेषनाथ सिंह,पंकज राजभर, इंद्रदेव प्रसाद,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।