उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 31 अक्टूबर,2020 को बाल्मीकी जयन्ती के अवसर पर जनपद के महर्षि बाल्मीकी से सम्बन्धित स्थलों, मंदिरों, श्रीराम, हनुमान रामायण से सम्बन्धित स्थलों का चयन कर वहां पर बाल्मीकी रामायण पाठ एवं भजन कराने के निर्देश उ0प्र0 सरकार द्वारा दिये गये है। इसके लिए जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया है उनके साथ जिला सूचना अधिकारी समन्वय कर जनपद के विभिन्न स्थलों पर वाल्मीकी जयन्ती पर रामायण पाठ किया जायेगा। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एवं ई0ओ0 को निर्देश दिये है कि अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई और कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम सम्पन्न कराये। जिलाधिकारी ने बताया कि ऐसे स्थल जहां भारतीय संस्कृती के मूल तथ्य एवं मान्यताएं सुरक्षित बाल्मीकी रमायण में निहित मानव मूल्यो, समाजिक मूल्यों व राष्ट्रीय मूल्यों के व्यापक प्रचार-प्रसार व जन मानस को इससे जोडने के लिए महर्षी बाल्मीकी से सम्बन्धित स्थलों पर यह कार्यक्रम कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी द्वारा समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह कार्यक्रम कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सम्पन्न कराये।

