आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत प्रत्येक गांवो में किसी न किसी व्यक्ति का गोल्डेन कार्ड अवश्य बना होना चहिये - अमित बंसल

जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला टी0बी0 टास्क फोर्स, जिला टी0बी0 फोरम, ए0सी0एस0 राउण्ड की बैठक जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में कलेक्टेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा संस्थागत प्रसव का तुलनात्मक विवरण में महिला चिकित्सालय/नगर मऊ मे निर्धारित लक्ष्य से कम उपलब्धी होने पर जिलाधिकारी द्वारा इसको सुधारने के निर्देश दिये। फतेहपुर मण्डाव ब्लाक में भी कमी मिलने पर मुख्य चिकित्साधिकारी को साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिये। टीकाकरण की समीक्षा में काफी कमी मिलने पर जिलाधिकारी द्वारा इसमें प्रगति लाने के सख्त निर्देश दिये एवं अगली बैठक में स्थिति खराब मिलने पर सम्बन्धित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर सम्बन्धित डाक्टर को उनके यहाॅ स्टाक में कौन सी दवा कितनी मात्रा में इसकी जानकारी रखने के निर्देश दिये तथा दवा की अन्तिम तिथि समाप्त होने से पहले उसका उपयोग करने के निर्देश दिये। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि उ0प्र0 सरकार की यह मंशा है कि आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत प्रत्येक गांवो में किसी न किसी व्यक्ति का गोल्डेन कार्ड अवश्य बना होना चाहिए। इसमें मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा स्वयं समीक्षा की जा रही है इसलिए इसको गम्भीरता से लें किसी भी प्रकार की लापवाही मिलने पर सम्बन्धित के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जायेगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कुल 38 उपकेन्द्र स्तरीय हेल्थ एण्ड वेलनेस सेण्टर के निर्माण में 2 उपकेन्द्र का स्थान चिन्हित न होने पर जिलाधिकारी द्वारा इसका चिन्हाकन कराने के निर्देश दिये। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि सर्दी का मौसम शुरू हो गया है सर्दी के मौसम में कोरोना वायसर के बढ़ने की सम्भावना अधिक है इसलिए जिला अस्पताल, समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो एवं समस्त अस्पतालों में जो भी दवा के लिए आता है उसकी थर्मल स्कैनिंग, मास्क एवं आपस में दूरी रखने के साथ ही दवा दें इसमें किसी प्रकार की लापवरही क्षम्य नही होगी।
उक्त अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं डाक्टर उपस्थित रहें।