सौम्या गुप्ता और नमन गुप्त ने नीट की परीक्षा पास कर मऊ का नाम किया रोशन

मऊ --कहते हैं कि इंतजार कर उस राह का जिस राह पर तेरी उम्मीद तेरे साथ खड़ी होगी उस राह के अंतिम छोर पर मंजिल भी तेरा बेसब्री से इंतजार कर रही होगी                                      जी हा सही सुना आपने सचमुच मऊ नगर की सौम्या गुप्ता तथा नमन गुप्ता ने नीट 2020 की परीक्षा में सफलता अर्जित कर न केवल मऊ का नाम रोशन किया है बल्कि यह सिद्ध भी कर दिया है कि यदि व्यक्ति में उत्साह और साहस हो तो विपरीत परिस्थितियों में भी सफलता अर्जित की जा सकती है।

सौम्या गुप्ता तथा नमन गुप्ता ने नीट की परीक्षा में सफलता हासिल कर वैश्य समाज व व्यापारी समुदाय का मान बढ़ाया है ।
उक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के अध्यक्ष तथा वैश्य समाज के प्रमुख डॉक्टर रामगोपाल गुप्त ने बताया कि सौम्या गुप्ता पढ़ने में शुरू से ही अत्यंत मेधावी रही है। उसे माता पिता के आशीर्वाद तथा पूरे परिवार के सहयोग ने सफलता की मंजिल तक पहुंचाया है।
बताते चलें कि सौम्या गुप्ता की मां अध्यापिका हैं तथा उनके पिता स्वर्गीय शंभू नाथ उमर निवासी गोला बाजार मऊ किराने का व्यवसाय कर परिवार का जीविकोपार्जन करते रहे।
 सौम्या की बड़ी बहन लखनऊ केजीएमसी से एम बी बी एस की पढ़ाई कर रही है। 
इसी क्रम में मऊ नगर के रौजा स्थित गुप्ता रेडियो व इलेक्ट्रिकल के प्रोपराइटर श्री नरेंद्र कुमार गुप्ता के सुपुत्र नमन गुप्ता ने भी नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करके पूरे परिवार तथा समाज की मर्यादा मे चार चांद लगाया है।
मऊ नगर के मोहल्ला भीटी निवासी नमन ने अपनी सफलता का श्रेय भगवान एवम अपनी माँ ममता गुप्ता ,पिता नरेंद्र गुप्ता ,ताऊ विजय गुप्ता के आशीर्वाद को दिया है। सौम्या एवम नमन गुप्ता की सफलता से व्यापारी समुदाय में प्रसन्नता व्याप्त है।
मऊ नगर के दो मेधावियों को नीट परीक्षा में मिली सफलता पर प्रमोद कुमार गुप्ता, आनंद कुमार गुप्ता, अशोक कुमार, दिलीप मद्धेशिया, हेमराज मद्धेशिया, विजय कुमार गुप्ता, विनय कुमार गुप्ता, दीप कुमार ,उमेश कुमार एडवोकेट, संजय कुमार गुप्ता, सत्यप्रकाश मद्धेशिया, हरिश्चंद्र मद्धेशिया आदि ने बधाई देते हुए अपनी शुभकामना व्यक्त किया है।