मुहम्मदाबाद गोहना -- पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सुशील घुले के नेतृत्व में मिशन शक्ति जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन मोहम्मदाबाद गोहना में किया गया* जिसमें सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं, समस्त हेल्पलाईन नम्बर यूपी 112, 1090, 181, 1076, पुलिस से मदद कैसे लेनी है तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति में जब तक पुलिस मौके पर पुलिस पहुंचे तब तक कैसे अपनी सुरक्षा करनी है, के सम्बन्ध में महिला आरक्षी सरोज यादव द्वारा सेल्फ डिफेंस का डेमो देते हुये प्रशिक्षण/ जागरुक किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद, छात्रायें, आशा कार्यकत्री व क्षेत्र की महिलाओं ने भारी संख्या में प्रतिभाग किया।

