पुलिस स्मृति दिवस पर वीरगति प्राप्त पुलिस जनों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोक सलामी दी गई

  ''पुलिस स्मृति दिवस'' के अवसर पर* पुलिस लाईन स्थित शोक सभा स्थल पर पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सुशील घुले द्वारा विगत एक वर्ष में वीरगति प्राप्त पुलिसजनों को नमन करते हुये श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुये शोक सलामी दी गयी। साथ ही साथ, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक व उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
01 सितम्बर 2019 से 31 अगस्त 2020 तक की अवधि में सम्पूर्ण भारतवर्ष में कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों का बलिदान करने वाले 264 पुलिसजनों में उत्तर प्रदेश के 09 पुलिसजन सम्मिलित हैं। इनमें 01 पुलिस उपाधीक्षक, 03 उ0नि0, 01 मु0आ0, 04 आरक्षी सामिल थे। इन वीर पुलिसकर्मियों का राष्ट्र प्रेम, समर्पित भाव एवं प्राणों का बलिदान भावी पीढ़ी को भी कर्तव्यपथ पर निर्भीकता से अग्रसर होने की प्रेरणा देता रहेगा। हमें पुलिस के इन वीर जवानों पर गर्व है।