माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नारी सुरक्षा सम्मान स्वावलंबन वह बाल विकास हेतु शुरू किए गए मिशन शक्ति के तहत आज राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय ,जिला चिकित्सालय मऊ में होम्योपैथिक विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी मऊ डॉ अनिरुद्ध चौबे ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। जागरूकता गोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉक्टर चौबे ने कहा कि सनातन धर्म में महिलाओं को देवी का दर्जा प्राप्त है मगर कुछ असामाजिक तत्व नारी को केवल उपभोग की वस्तु समझते हैं और तरह तरह के अत्याचार व्यभिचार करते हैं। ऐसे अत्याचारों को राक्षस की संज्ञा देते हुए कहा कि हमारे धर्म ग्रंथ बताते हैं कि ऐसे आतताई राक्षस पुरातन समय में भी थे। एक बार सभी देवताओं को परास्त तीनों लोकों पर अत्याचार करने लगे तो मां दुर्गा की शरण में गए और मां दुर्गा नेसभी दुराचारी राक्षसों का सर्वनाश कर पुनः धर्म युग स्थापित किया । #मिशन_शक्ति (शारदीय नवरात्रि से बसंती नवरात्रि तक) जैसे कार्यक्रम के लिए आदरणीय मुख्यमंत्री जी की भूरी भूरी प्रशंसा की ।जिला चिकित्सालय मऊ की प्रभारी होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ नम्रता श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाएं कहीं से भी अबला नहीं है बल्कि वह सर्वशक्तिमान है। आवश्यकता इस बात की है कि वे खुद को पहचाने ,कठोर परिश्रम करें, किसी भी परिस्थिति का डटकर मुकाबला करें वह स्वावलंबी बने। सरसेना के प्रभारी होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि नारियों पर हो रहे अत्याचार बेहद चिंतनीय है ।छोटी-छोटी बच्चियों बच्चों पर भी तरह-तरह के जुल्म किए जा रहे हैं । इस जुल्म की शुरुआत किसी न किसी के घर से होती है सबसे पहले हमें अपने घर से सुधार करना होगा । हिंसा चाहे छोटी हो या बड़ी हो इस हिंसा को पहचानना होगा और हमें चुप्पी तोड़नी होगी तभी हिंसा और अत्याचार रुक पाएंगे।डॉ प्रमोद गुप्ता ने कहा कि हमें भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए हेल्पलाइन जैसे चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस हेल्पलाइन 112,181 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 को अपने मोबाइल में सेव करना होगा, जिससे आवश्यकता पड़ने पर तत्काल फोन कर शिकायत दर्ज किया जा सके। महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय मऊ श्रीमती विंध्यवासिनी पांडे जी ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे एसिड अटैक दहेज उत्पीड़न एवं रेप व हत्या के उपरांत आश्रितों को उनकी शिक्षा-दीक्षा जीवन यापन एवं स्वावलंबन हेतु सरकार द्वारा सहायता दी जाती है। साइबर सेल पुलिस विभाग मऊ की सरोज यादव ने महिलाओं एवं बच्चियों को प्राथमिक स्तर पर अपराध को पहचानने गुड टच ,बैड टच का अंतर समझने और छोटी-छोटी तरकीबें अपना कर स्वयं को सुरक्षित करने का तरीके बताए। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी विभाग प्रभारी डॉक्टर सरिता, वरिष्ठ फार्मेसिस्ट राम अवध, प्रफुल्ल राय, अशोक चौबे जितेंद्र ने भी संबोधित किया। संचालन डॉक्टर अरविंद श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में दूर दराज से आई महिलाओं बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

