मऊ -- आज उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जनपद संस्था मऊ द्वारा मां शीतला मंदिर धाम पर देव भास्कर तिवारी प्रधानाचार्य डीएवी इंटर कॉलेज मऊ एवं प्रादेशिक उपाध्यक्ष व जिला कमिश्नर स्काउट के कुशल मार्गदर्शन में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत कोविंद- 19 में मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं को जागरूक किया गया। जागरूकता के अंतर्गत उन्हें 1090 - वूमेन पावर लाइन, 181- महिला हेल्पलाइन, 1076 - मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 - पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 - चाइल्ड लाइन, 102- स्वास्थ सेवा एवं 108 - एंबुलेंस सेवा के बारे में बताया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री देव भास्कर तिवारी तिवारी ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर होने की जरूरत है। उन्हें अपनी सुरक्षा एवं सम्मान की रक्षा स्वयं करनी होगी। इसके लिए उन्हें मजबूत होना पड़ेगा। अपने मन के अंदर भय को समाप्त करके निर्भय होकर मुकाबला करना होगा और समाज में आगे आकर कार्य करना होगा। इस कार्य में श्री राजेश कुमार यादव जिला संगठन कमिश्नर स्काउट एवं श्री अखिलेश कुमार चौहान जिला प्रशिक्षण कमिश्नर स्काउट, उर्वशी, रमा उपाध्याय, संगीता गुप्ता, पूजा सोनकर सहित दर्जनों की संख्या में रोवर रेंजर उपस्थित होकर सराहनीय सहयोग दिया। इस अवसर पर मां शीतला माता के दर्शन करने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ
HomeUnlabelled
शीतला माता मंदिर पर भारत स्काउट और गाइड द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत कोविद-19 पर ऋदालुओ को किया जागरूक

