डीएवी इंटर कॉलेज मऊ में आज भारत स्काउट और गाइड की तरफ से मिशन शक्ति की रैली एवं शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसके मुख्य अतिथि श्री राजेंद्र प्रसाद यादव जिला विद्यालय निरीक्षक मऊ एवं मुख्य आयुक्त, एवं विशिष्ट अतिथि देव भास्कर तिवारी उपाध्यक्ष भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश व जिला कमिश्नर स्काउट थे। मुख्य अतिथि ने बालिकाओं को प्रेरित किया और बताया कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा छात्राएं स्वावलंबी बन सकती हैं। जिसे स्वयं अपनी सुरक्षा कर सकती हैं और समाज में सम्मानजनक स्थिति प्राप्त कर सकती हैं। विशिष्ट अतिथि देव भास्कर तिवारी ने बताया कि नारी सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन तीनों को मिशन शक्ति द्वारा ही मजबूत किया जा सकता है। आज माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा बहुत ही सुंदर कार्यक्रम नवरात्रि समय किया जा रहा है। शास्त्रों में वर्णित है कि " यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता "। सचिव चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्यक्रम सभी विद्यालयों में आयोजित हो रहे है। संयुक्त सचिव ऋषिकेश पांडेय ने कहा कि पूरे प्रदेश में मिशन शक्ति की ब्रांड एंबेसडर अनीता यादव आज पुलिस विभाग में नौकरी करते हुए सभी महिलाओं को जागृत किए हुई है महिलाओं को घरेलू हिंसा से बचाने के लिए बच्चियों को अपने मां बाप से अपनी सभी बातों को बताना चाहिए जिससे समय रहते उनको आत्मिक बल से मजबूत किया जा सके । कार्यक्रम को डॉक्टर कंचनलता पांडेय, प्रसूनलता सिंह ने भी संबोधित किया ।कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा संयुक्त रुप से मिशन शक्ति की रैली निकाली गई थी ।जो समाज में महिलाओं को नारी सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन के लिए मजबूत किया जा सके। इस अवसर पर मनोज कुमार सिंह, अनिल कुमार विमल, अर्चना गुप्ता, अखिलेश चौहान ,ज्ञानेश्वर मिश्रा एवं स्काउट गाइड के रोवर रेंजर एवं गाइड उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार यादव ने किया ।
HomeUnlabelled
मऊ --नारी सुरक्षा सम्मान और स्वालंबन को लेकर डीएवी इंटर कॉलेज में भारत स्काउट गाइड द्वारा रैली निकाली गई

