मिशन शक्ति" कार्यक्रम अंतर्गत "मार्शल आर्ट व योग से इम्युनिटी बूस्टिंग" कैंपेन का हुआ आयोजन
मऊ --स्थानीय सदर तहसील के ब्लॉक परदहां स्थित रामबचन सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय बगली पिंजड़ा मऊ में प्राचार्य डॉक्टर मुनीब शर्मा जी के अध्यक्षता व क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी डॉक्टर जयराम यादव जी के निर्देशन में कार्यक्रम मिशन शक्ति के अंतर्गत *महिलाओं, बालिकाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु मार्शल आर्ट और आयुष विधा (योग) से *इम्युनिटी बूस्टिंग कार्यशाला व संवाद* का सुंदर आयोजन किया गया जिसमें *सेंसेई सुनैना साहनी* ने अपनी टीम( चंद्रजीत, प्रदीप, विनोद व विपुल) के साथ बालिकाओं को (मार्शलआर्ट) का प्रायोगिक व सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया और वहीं *जनपद के दोनों योग वैलनेस सेन्टर जिला अस्पताल व कासिमपुर के योग प्रशिक्षकों संजीत शर्मा व विश्वा गुप्ता ने नोवल कोरोना वायरस की प्रकृति, संरचना, फैलाव दर, मृत्यु दर के साथ-साथ संक्रमण से बचने व इम्युनिटी बूस्टिंग के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा स्वीकृत व मानित COVID-19 प्रोटोकॉल जैसे ध्यान, सकारात्मक सोच, आसन, प्राणायाम, क्रिया व शिथिलिकरण अभ्यास को बालिकाओं को बताया व सिखाया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे *डॉक्टर मुनीब शर्मा* जी ने कहा कि योग व मार्शल आर्ट भारत की एक बहुत ही प्राचीन स्वस्थ व आत्मरक्षा करने हेतु तकनीक है, जिसका आविष्कार ऋषि मुनियों ने किया था अतः यह आज के समय में महिलाओं के साथ साथ सभी के सुंदर स्वास्थ्य के लिए समान रूप से उपयोगी व प्रासंगिक है।
उक्त अवसर सह आचार्य गण श्री रमेश कुमार, श्री अवनींद्र पांडेय, छविनाथ प्रसाद, पवन कुमार सिंह, दीपक पाराशर, डॉक्टर बालमुकुंद यादव, लिपिक अमन मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।

