कोपागंज --नवरात्र के शुभ अवसर पर हिन्दू युवा वाहिनी कोपागंज ब्लाक व नगर इकाई के द्वारा नगर के स्वयंबर मैरेज हाल में फलहार का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक साथ बैठकर फलहार किया।उक्त अवसर पर जिला संयोजक अजय सिंह ने कहा सनातन धर्म का प्रचार करना व उसे विश्व स्तर पर स्थापित करना ही हिन्दू युवा वाहिनी का मुख्य कार्य है।फलहार सनातन परम्परा का अंग है इसका जितना आयोजन होगा उतना ही सनातन परम्परा का प्रचार होगा।आज वर्तमान में उत्तर प्रदेश के सिंहासन पर एक सनातन धर्म के ही ध्वजवाहक शाशक के रूप में बैठे हैं उनके नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश में रामराज्य चल रहा है।डॉ मिथलेश ने कहा कि समाज मे जातिवादी मानसिकता वाली पार्टियां जिस तरह से हिन्दू समाज को दिशाभ्रमित कर रही है उससे हम सबको सतर्क रहने की आवश्यकता है।ब्लाक अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने संगठन को हर गांव तक पहुंचाना है ताकि हिंदुत्व को और मजबूत किया जा सके।हर कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ संगठन के कार्यो को पूरा करें।उक्त अवसर पर महंत गुलाब दास, महंत कन्हैया दास, देवेन्द्र राजभर,राजीव मौर्य,राजहंस कनौजिया,कोपागंज नगर संयोजक श्रवण विश्वकर्मा,नगर अध्यक्ष मनोज कुमार,ब्लाक महामंत्री देवब्रत यादव,उत्सव राय,चन्दन पाल,अवधेश मौर्य,अनमोल प्रकाश,मऊ नगर अध्यक्ष शशिकान्त कुशवाहा,हिमांशु वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

