PM और CM के दौरे पर रातो - रात खड़ंजे भी हाइवे बन जाते हैं कैसे ? : यतीन्द्र

PM और CM के दौरे पर रातो - रात खड़ंजे भी हाइवे बन जाते हैं कैसे ? : यतीन्द्र 

मुहम्मदाबाद गोहना की मुख्य बाजार की सड़कें विगत कई महीनों से खराब हैं । बी एच यू के पूर्व छात्र नेता यतीन्द्र पति पाण्डेय द्वारा पिछले मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया था लेकिन कार्यवाई नहीं होने पर यतीन्द्र नगरवासियों को लेकर नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी के कार्यालय पहुंचे । अधिशाषी अधिकारी ने कहा कि सड़क निर्माण के लिये प्रस्ताव बनेगा , टेंडर होगा व अन्य प्रक्रिया होगी उसके बाद क cc रोड का निर्माण प्रारंभ होगा , इस पर यतीन्द्र ने उनसे सवाल किया कि जब P M या CM का दौरा होने वाला होता है तो रातो - रात खड़ंजे को भी हाईवे बना दिया जाता है कैसे ? क्या ये सुविधा आम जनता के लिये नहीं ? इस पर अधिशासी अधिकारी ने घूमाऊ - फिराऊ बयान दिया । बताते चलें कि मु बाद गोहना के मुख्य बाजार की सड़क बेहद ही खराब हो चुकी है सड़क पर एक फिट से भी ज्यादा गड्ढे हो चुके हैं , ब्यापारियों में भी बहुत आक्रोश है । यतीन्द्र ने कहा कि अगर शीघ्र सड़क या निर्माण या उसकी मरम्मत नहीं की गई तो नगर पंचायत भवन के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा । इस अवसर पर विशाल विक्रम सिंह , हिमांशु मद्धेशिया , मंटू ओझा , सुनील गुप्ता , शिखान्त वर्मा , विक्रांत गुप्ता , एहसान व नगर के दर्जनों ब्यापारी गण उपस्थित रहे ।