वरिष्ठ अधिवक्ता इश्तियाक अहमद के वकालत के पचास पूरा होने पर सम्मान समारोह

मऊ । सिविल कोर्ट सेन्ट्रल बार एसोसियेशन के बरिष्ठ सदस्य व इल्डर कमेटी के पूर्व चेयर मैन इश्तियाक अहमद को वकालत पेशे मे पचास साल पूरे होने पर मंगलवार को उनके जूनियर अधिवक्ताओ ने पुरानी तहसील के पास एक होटल मे सम्मान समारोह व प्रीति भोज का आयोजन किया । वही कल बुद्दवार को सिविल कोर्ट बार द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है । मंगलवार को आयोजित सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए इश्तियाक अहमद ने कहा कि वकालत पेशे मे धैर्य ईमानदारी व मेहनत की जरूरत है। मैने अपने वकालत पेशे के पचास सालो मे वकालत पेशे की सुचिता को बनाये रखने का प्रयास किया तथा अपने जूनियरो की भी यही सीख दी । उन्होने अधिवकताओ द्वारा मिले इस सम्मान के लिए सभी के प्रति आभार जताया । इस अवसर पर वक्ताओ ने इश्तियाक साहब के नेक व गंभीर आचरण व उनके पेशे के प्रति समर्पण की भावना की तारीफ करते हुए वकालत के पचास वर्ष पूरे होने पर उन्हे बधाई व शुभकामना देते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना की । कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंत्री प्रभुनाथ सिह ने करते हुए उनके जूनियर शिप मे अपना सुखद अनुभव व्यक्त किया । वक्ताओ मे पूर्व अध्यक्ष लालजी पाण्डेय , अमरनाथ सिह, शमसुल हसन,बिरेन्द्र बहाधुर पाल , बरिष्ठ वकील सदानन्द राय , नमोनरायन राय ,दूधनाथ यादव , फूलबदन यादव , दारोगा सिह, मान सिह यादव , अजय कुमार सिह, गुंजा सिह , तनबीर अहमद ,अविनाश वर्मा , मनोज गुप्ता के आलावा नगर पालिका चेयरमैन तैय्यब पालकी , पूर्व चेयर मैन अरशद जमाल ,सालिम अंसारी के साथ ही तमाम नगर के गणमान्य लोग व काफी संख्या मे अधिवक्ता व इश्तियाक अहमद के सभी जूनियर जो उनके अन्डर मे रह चुके है या वर्तमान मे है उपस्थित रहे ।