हिंदी नेट नयूज की खबर का असर सड़क के गड्ढे में लगा पेड़ देख नींद से जगा प्रशासन ,रातो- रात मरम्मत प्रारंभ

हिंदी नेट नयूज की खबर का असर
सड़क के गड्ढे में लगा पेड़ देख नींद से जगा प्रशासन ,रातो- रात मरम्मत प्रारंभ 
मुहम्मदाबाद गोहना बाजार का मुख्य मार्ग स्टेशन रोड विगत कई महीनों से खराब हो चुका है । यतीन्द्र पति पाण्डेय इसके लिये कई दिनों से संघर्षरत थे । एसडीएम व नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी को भी इसके लिये ज्ञापन सौंपा जा चुका था । मंगलवार को यतीन्द्र ने नगर के लोगों को साथ लेकर सड़क के बीचोबीच गड्ढों में कई पेड़ लगा दिए । पेड़ की सूचना जब प्रशासन के पास पहुंची तब अधिशाषी अधिकारी ने बीएचयू के पूर्व छात्र नेता यतीन्द्र को फोन कर विरोध प्रदर्शन समाप्त करने की अपील की और कहा कि तीन दिनों के अंदर सड़क ठीक करा दी जाएगी । उसी दिन रात में पत्थर गिरा कर प्रशासन ने मरम्मत का कार्य प्रारंभ करा दिया है । क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है और लोगों ने यतीन्द्र को धन्यवाद दिया ।