घोसी --सम्मान, स्वाभिमान व स्वावलंबन हर व्यक्ति का अधिकार-- रामविलास भारती

घोसी-मऊ। पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सहभागिता व सुरक्षा के दृष्टिगत मिशन शक्ति के क्रम में शासन के मंशानुसार सोशल/फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए घर घर जाकर व विद्यालय में कुछ अभिभावकों व कुछ बच्चों को बुलाकर शशक्तिकरण सम्बन्धी जागरूकता शिविर किया गया। महिलाओं को जागरूक करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक रामविलास भारती ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं तथा किसी भी व्यक्ति सम्मान, स्वाभिमान व स्वावलंबन का अधिकार है। विभिन्न संवैधानिक अधिकारों, कानूनों व हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी व उसका क्रियान्वयन उन्हें स्वयं तथा दूसरों को सुरक्षित रखने का बेहतर उपाय है। साथ कि हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी भी किसी अन्याय के विरुद्ध लड़ाई में सहयोग कर सकता है। जनजागरूकता के दौरान रामविलास भारती ने कहा कि महिला सशक्तिकरण हमे सबसे पहले अपने घरों से शुरू करना होगा तथा बालक बालिका में अन्तर को समाप्त कर भारतीय संविधान के अनुसार सबको समता के अधिकार को व्यवहारिक रूप देना ही मिशन शक्ति को प्रोत्साहित कर सकता है।
       इस अवसर पर फूलवन्ती शाही, सुनिल कुमार कन्नौजिया, मेहंदी रजा, सुनीता, विंदयवासिनी, अनिता, चाँदनी, गूँजा, सोनाली, संजना आदि उपस्थित रही।