मुख्तार अंसारी बीमार हैं अभी नहीं ले जा सकते,बैरंग वापस

मुख्तार अंसारी बीमार हैं अभी नहीं ले जा सकते,बैरंग वापस 
 बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब की जेल से यूपी लाकर कोर्ट में पेश करने की यूपी पुलिस की योजना पर फिलहाल ब्रेक लगता दिख रहा है। पंजाब सरकार के मेडिकल बोर्ड ने मुख्तार अंसारी को सुगर, और अवसाद के बीमार होने का हवाला देकर तीन महीने का बेड रेस्ट बताते हुए भेजने से इनकार कर दिया है। अब यह मामला यूपी और पंजाब सरकार के बीच फंस गया है। मुख्तार अंसारी इन दिनों पंजाब की रोपड़ जेल में बंद हैं। उन्हें फर्जी नाम पते पर शस्त्र लाइसेंस लेने के मामले में प्रयागराज के एमएपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में 21 अक्टूबर को पेश होना था। जिसके लिये गाजीपुर पुलिस मुख्तार को पंजाब से लेने 18 अक्टूबर को पहुंची थी पर अब खाली हाथ लौट रही है।