कोपागंज --डॉ सुनील सिंह कुशवाहा को ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश का नामित किया गया सदस्य।


कोपागंज । मऊ । काशी हिंदू विश्वविद्यालय के महिला,महाविद्यालय,चित्रकला विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सुनील कुमार सिंह कुशवाहा को ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश का सदस्य नामित किया गया है।

डॉ सुनील कुमार सिंह कुशवाहा को ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश द्वारा 2019 में अखिल भारतीय अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। डॉ सुनील कुशवाहा कला के क्षेत्र में अनेक संस्थाओं के पदेन सदस्य रह चुके हैं ।
 बताते चलें कि डॉ सुनील सिंह कुशवाहा राष्ट्रीय आधुनिक कला दीर्घा नई दिल्ली - संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के 2016 से 2019 के बीच 3 वर्षों तक सदस्य रह चुके हैं । यही नहीँ डॉ कुशवाहा 50 से अधिक राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय एवं राजकीय प्रदर्शनियों में सहभागिता कर चुके हैं। अनेकों कला चित्रकला कार्यशाला एवं सेमिनारों में डॉ कुशवाहा की भागीदारी हुई है ।
 भारत के समकालीन कलाकारों में अग्रणी कलाकार के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुके डॉ सुनील सिंह कुशवाहा पर कोपा कोहना - कोपागंज वासियों सहित जनपद वासियों को गर्व है।