मऊ --जितेन्द्र सिंह बने राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष

 राजपूत करणी सेना के तत्वाधान में आज महा सभा आयोजित की गई जिसमें गाजीपुर जिला अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश सिंह वेदु व पूर्वांचल महासचिव श्री पुष्कर सिंह व जिला संरक्षक मऊ श्री प्रभुनाथ सिंह का स्वागत किया गया, आदिशक्ति डिग्री कॉलेज ताजोपुर मऊ के प्रांगण में संपन्न हुई , इस कार्यक्रम में समस्त श्री राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पूर्व जिला संयोजक श्री राजपुत करणी सेना श्री जितेंद्र सिंह को श्री राजपूत करणी सेना मऊ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया श्री राजपूत करणी सेना के संकल्पों को दोहराया गया इसे और आगे ले जाने की रणनीति पर पर चर्चा हुई।
          
   पूर्व अध्यक्ष श्री विवेक सिंह के उत्तम कार्य को देखते हुए उनको आजमगढ़ मंडल कार्यसमिति सदस्य बनाने का निर्णय लिया है , क्षत्रियों के शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के पद चिन्हों पर चलकर सामाजिक न्याय व रक्षा के प्रति सभी सदस्यों ने अपना संकल्प दोहराया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्वांचल महासचिव पुष्कर सिंह जिला अध्यक्ष व मऊ जिला प्रभारी श्री वेद प्रकाश सिंह भेरुजी, जिला महामंत्री रानू सिंह , वरिष्ठ मार्गदर्शक रमाकांत सिंह उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद विश्वनाथ सिंह रानीपुर ब्लाक अध्यक्ष ने किया।

         इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री रितेश सिंह जिला उपाध्यक्ष कौशल सिंह जिला मंत्री अभिषेक सिंह रानीपुर ब्लाक अध्यक्ष श्री प्रमोद विश्वनाथ सिंह ब्लाक महासचिव सतीश सिंह ब्लॉक प्रभारी दीपक सिंह घोसी ब्लॉक अध्यक्ष प्रांशु सिंह दिवाकर सिंह अंकित सिंह पंकज सिंह बलवान सिंह छात्र नेता रामकृष्ण सिंह गोलू टिंकू सिंह चंदन सिंह प्रिंस सिंह एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।