मऊ --बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हुयी हत्या का खुलासा, एक अदद चाकू बरामद, हत्या में संलिप्त 4 अभियुक्त गिरफ्तार-


पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना दक्षिणटोला पुलिस द्वारा मतलूपुर मोड़ के पास से बुजुर्ग महिला नाम ननकी देवी की गला रेत कर हुयी हत्या मामले में पंजीकृत मु0अ0सं0 240/20 धारा 324,452,419,420,467,468,120बी,302 भादवि0 में प्रकाश में आये अभियुक्तगण जयराम पुत्र गंगा यादव, राजेश पुत्र जयराम, जितेन्द्र पुत्र सम्भू, लखिया देवी पत्नी जयराम निवासीगण भटकुआ पट्टी थाना दक्षिणटोला मऊ को गिरफ्तार कर कब्जे से आलाकत्ल एक अदद चाकू बरामद किया गया। 
  आपको बता दे कि थाना दक्षिणटोला पर दिनांक 13.10.2020 केा एक बुजुर्ग महिला की गला रेत पर मारने में सम्बन्ध में सूचना मिली थी जिसकी तीन दिन बाद हास्पिटल में मृत्यु हो गयी थी। जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 240/20 धारा 324,452,120,302 बी भादवि0 बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया था। बाद में विवेचना के दौरान अभियुक्तों का नाम प्रकाश में आया था जिन्हे मतलूपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया तथा धारा 419,420,467,468 भ 0द0वि0 की बढ़ोत्तरी की गयी।
 वही पुलिस ने अभियुक्तों से जब कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होने बताया कि मृतिका के नाम से काफी सम्पत्ति है। जो हमारे नाम से वसीयत की गई थी लेकिन पिछले कुछ दिनों से उक्त मृतिका का झुकाव अपने बहन के लड़के के तरफ होने लगी थी जिसे हम लोगों को लगा की वह कुछ दिनो में वसीयत को बदल देगी। इसी लिए सम्पत्ति के लालच में हम लोगों ने उक्त मृतिका की हत्या कर दी। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 254/20 धारा 4/25 आयुद्य अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।