मऊ -- भदेसरा में प्रवर्तन दल मऊ प्रभारी श्री हरेंद्र यादव व स्थानीय अवर अभियंता विवेक कुमार खरवार टीम के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 15 लोग बिना विद्युत कनेक्शन के बिजली चोरी करते पाए गए उन लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया तथा 13 बड़े बकायेदारों की बिजली काटी गई ,वह 7 लोगों को लोड बढ़ाया गया तथा चार लोगों के घरेलू बिजली से कामशिर्यल बिजली किया गया, वही अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अवैध कटिया, बाईपास से बाज आवे नहीं तो पाये जाने पर बडी कार्यवाही होगी

