मुहम्मदाबाद गोहना की मुख्य सड़क स्टेशन रोड पर अनगिनत गड्ढे हो चुके हैं । बीएचयू के पूर्व छात्र नेता यतीन्द्र पति पाण्डेय इसके लिये महीनों से संघर्षरत हैं । यतीन्द्र ने बताया कि एसडीएम व अधिशाषी अधिकारी को कई दिनों पहले ज्ञापन दिया गया था लेकिन आश्वाशन के अलावा और कुछ भी नही मिला । तंग आकर लोगों ने यूनियन बैंक के निकट सड़क के बीचो - बीच गड्डों में पेड़ लगा दिया । गड्ढों में पेड़ लोगों के लिये कौतूहल का विषय भी बना रहा और राहगीरों ने इस सांकेतिक विरोध की सराहना भी की । यतीन्द्र को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने फोन कर विरोध प्रदर्शन समाप्त कराने की अपील की और कहा कि तीन दिनों के अंदर ही सड़क के मरम्मत का कार्य करा दिया जाएगा । इस प्रकार का सांकेतिक विरोध क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है । यतीन्द्र ने कहा कि अगर तीन दिनों के अंदर कार्यवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा । इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्यापारी पवन मद्धेशिया , विशाल सिंह , मंटू ओझा , एहसान , सूरज गुप्ता , चुलबुल आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे ।

