मऊ-- सीओसीटी के नेतृत्व में महिला हेलप डेस्क का हुआ उदघाटन

मिशन शक्ति (नारी सम्मान, नारी सुरक्षा, नारी स्वावंलबन) के दृष्टिगत सीओसीटी मऊ श्री नरेश सिंह द्वारा थाना कोतवाली मऊ के महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया। इस दौरान सीओसीटी द्वारा महिला सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं व हेल्पलाईन नम्बरों यूपी 112, 1090, 181 व 1076, 1098, 102, 108 पर विस्तृत प्रकाश डालते हुये सभी को, आई महिलाओं को जागरुक किया गया एवं अपील की गयी कि उक्त योजनाओं व हेल्पलाईन नम्बरो के सम्बन्ध में अपने आस-पास के महिलाओं/बालिकाओं को भी जागरुक करें।