अमृत पब्लिक स्कूल में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया गया | सीमित अध्यापकों ने कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए समारोह में भाग लिया| इस अवसर पर पूरे विद्यालय परिवार ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन किया | विद्यालय के प्रबंधक श्री बी० डी० सिंह जी ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया | इस अवसर पर उन सभी शिक्षकों को ई-सर्टिफिकेट के द्वारा सम्मानित किया गया जिन्होंने इस कोरोना वायरस बीमारी के काल में उत्कृष्ट शिक्षण का कार्य कर रहे हैं | बच्चों ने अपनी कक्षाओं के व्हाट्सएप ग्रुप में अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए विभिन्न प्रकार की पेंटिंग कलाकृतियों एवं कविताएँ प्रस्तुत कीं | इसी क्रम में विद्यालय के 12वीं के बच्चे शेफाली पांडे ,हर्षित श्रीवास्तव, मनीष गुप्ता, शिवानी कुमारी ,निकिता सिंह इत्यादी ने शिक्षकों का रोल अदा किया एवं लाइव क्लास पढाई |
इन बच्चों को भी ई-सर्टिफिकेट प्रदान किया गया | अंत में विद्यालय के प्रबंधक श्री बी० डी० सिंह जी ने कहा कि इस कोरोना काल में शिक्षण कार्य में आ रही कठिनाइयों में भी हमारे शिक्षकों ने अथक प्रयास करते हुए बच्चों तक शिक्षा को पहुंचाने का कार्य किया है जो की अत्यंत प्रशंसनीय | इसी क्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ माया सिंह ने कहा कि शिक्षकों को डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन से प्रेरणा लेते हुए उत्कृष्ट शिक्षा दान के साथ-साथ विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण पर भी ध्यान देना चाहिए ताकि विद्यालय से शिक्षा ग्रहण करने के बाद बच्चे देश के एक जिम्मेदार नागरिक बनकर अपनी जिम्मेदारियों का कुशलता से निर्वहन कर देश की सेवा कर सकें |


