आज लायंस क्लब मऊ द्वारा शारदा नारायन हास्पिटल में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब मऊ द्वारा 10 शिक्षको को निःशुल्क स्वास्थय परीक्षण व परामर्श दिया गया तथा उन्हे मास्क व सेनेटाइजर भेंट किया गया। जनपद अध्यक्ष लायन डा0 संजय सिंह ने कहा कि 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रुप में मनाया जाता है। शिक्षक दिवस भारत के पूर्व राषट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के दिन मनाते हैं। यह दिन शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के योगदान और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। किसी भी सफल व्यक्ति की सफलता के पीछे उसके शिक्षक की मेहनत होती है। आगे इस अवसर पर जनपद सचिव लायन अजीत सिंह ने कहा कि शिक्षक या गुरु का किसी भी इंसान के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है। शिक्षक छात्र को एक गीली मिट्टी से घड़े का आकार देता है। किसी के भी जीवन में गुरु ही वो होता है जो अपने शिष्य को अज्ञान रुपी अंधकार से निकाल कर प्रकाश रुपी ज्ञान की ओर लेकर जाता है। शिक्षक ही छात्र को जीवन में संघर्षों से लड़कर जीतना सिखाता है। एक सफल व्यक्ति वही होता है, जो अपने शिक्षक की हर बात को सही से आत्मसात करता है।
इस अवसर पर डा0 एकिका सिंह, उपाध्यक्ष लायन डा0 सुजित सिंह,डायरेक्टर लायन डा0 राहुल कुमार, डा0 गौतम कुमार ,कोषाध्यक्ष लायन मनीष शर्मा, शिवकुमार सिंह,आलोक,प्रदिप आदि मौजूद रहे।


