पुरे देश में रेलवे ने 80 ट्रेनों को 12 सितम्बर से चलने की दी अनुमति, वही मऊ के लिए आगामी 12 सितंबर से पूर्वोत्तर रेलवे की दो प्रमुख ट्रेनें कृषक एक्स्प्रेस व चौरी चौरा एक्सप्रेस का होगा संचालन।
चौरीचौरा एक्स्प्रेस अनवरगंज कानपुर से गोरखपुर के लिए और कृषक एक्स्प्रेस वाराणसी सीटी से लखनऊ के लिए प्रतिदिन चलेगी वही आज पुरे देश में आज जारी हुए 80 ट्रेनों के संचालन लिस्ट में पूर्वोत्तर रेलवे कि उक्त दो प्रमुख ट्रेनों को भी चलाने की अनुमति मिल चुकी है। आपको बता दे कोरोना वायरस के चलते देश में ट्रेन सेवा पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया था ऐसे में मऊवासियो के लिए दो ट्रेनो का संचालन होना बहुत ही सुखद समाचार है




