मऊ- पिंजड़ा में बन रहे गौशाला की बाउंड्री न बनने पर गाव के लोगो ने वीडीओ से की शिकायत।



जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर परदहा ब्लॉक क्षेत्र के पिंजरा ग्राम सभा में गांव के छुट्टा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने के लिए शासन की तरफ से गत वर्ष 2019 में लगभग 4 बीघा में 1.20 करोड़ की लागत से पशु आश्रय स्वीकृत किया गया , और 2 दिसंबर को निमार्ण कार्य शुरू हो गया और अब लगभग 10 महीने में 80% कार्य हुआ, उसी के जांच के लिए वीडीयो उमेश कुमार निरिक्षण के लिए पिंजरा गौशाला पर आए तो गांव के लोगो ने उनसे शिकायत कि गौशाला में सरकार की ओर से गौशाला के चारो तरफ दीवाल से घेरने की कोई रणनीति नहीं है इसको लेकर गांव वालो का कहना है कि दीवाल की बाउंड्री नहीं रहेगी तो छुट्टा पशु हम लोगो के फसल को बर्बाद कर देंगे इसलिए गांव के लोगो ने वीडियो उमेश से कहा कि ग्राम प्रधान के माध्यम से गौशाला की बाउंड्री बनाई जाए इस पर वीडीओ उमेश कुमार ने गांव के लोगो को गौशाला की बाउंड्री बनाने का आश्वासन दिया, इस मौके पर राम आशीष सिंह, गौरी शंकर सिंह, रजनीश सिंह, शुभम सिंह,प्रदीप सिंह एवम समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे