पत्रकारिता में रोजगार के अवसर विषय पर संगोष्ठी मऊ के डीसीएसके पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ

 डी.सी.एस.के. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मऊ के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा महाविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में "पत्रकारिता में रोजगार के अवसर" विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पत्रकारिता के क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों, चुनौतियों तथा व्यावहारिक अनुभवों से अवगत कराना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ  जयप्रकाश निषाद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सौरभ जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. शर्वेश पांडेय ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुरेश प्रताप सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। स्वागत भाषण श्री मनोज कुमार उपाध्याय ने दिया।

मुख्य अतिथि  जयप्रकाश निषाद ने विद्यार्थियों को पत्रकारिता के मूल गुण, निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा, जिम्मेदारी एवं वर्तमान मीडिया परिदृश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व का माध्यम है।

विशिष्ट अतिथि श्री सौरभ जी ने विद्यार्थियों को एंकरिंग, रिपोर्टिंग, न्यूज़ प्रेजेंटेशन तथा मीडिया के व्यावहारिक पक्षों से परिचित कराया। उन्होंने छात्रों को आत्मविश्वास के साथ निरंतर अभ्यास करने एवं आधुनिक तकनीकों को अपनाने की प्रेरणा दी।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. शर्वेश पांडेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में आज अनेक संभावनाएँ हैं और युवा यदि समर्पण एवं ईमानदारी से कार्य करें तो इस क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य बना सकते हैं।

कार्यक्रम में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद प्रकाश द्विवेदी, शिक्षाशास्त्र विभाग के प्रवक्ता एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विशाल कुमार जायसवाल, एनसीसी एएनओ डॉ. सूर्यभूषण द्विवेदी,,समाजशास्त्र विभाग के प्रवक्ता एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रविन्द्र तिवारी, समाजशास्त्र विभाग के प्रवक्ता श्री अरुण मिश्रा सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री ओमकार सिंह ने किया। अंत में डॉ. सुरेश प्रताप सिंह (दीक्षित) ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
Uploaded Image Uploaded Image